थाना कुड़वार में मनाया गया महिला सशक्तिकरण

सुल्तानपुर….  थाना कुड़वार में मिशन शक्ति महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम पांडेय प्रधनध्यापिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंडरा द्वारा किया गया।  श्री मती पांडेय जी द्वारा बताया गया की नारी शक्ति की जागरूक करना हम सभी का कर्तव्य है,  जहां पहले देश की नारियां असुरक्षित महसूस कर रही थी वहीं पर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा यह अभियान चलाया गया मिशन शक्ति जिससे राज्य की सभी महिलाएं अब सुरक्षित रहना महसूस करेंगी। आज कुड़वार थाना परिसर में आने वाली महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। थाना कुड़वार पर स्थापित हुई महिला हेल्प डेस्क  शक्ति करण के साथ- साथ नारी सम्मान और बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम कल्याणकारी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया,  जहां न केवल महिलाओं को जागरूक किया जाएगा बल्कि उनकी हर संभव मदद के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगा।

Show More

Related Articles