ब्लॉक दुबेपुर में मनाया गया, किसान मेला, गोष्ठियों एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम

सुल्तानपुर /दूबेपुर…. किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत ब्लॉक दुबेपुर में किसान मेला एवं गोष्ठी प्रदर्शन का कार्यक्रम  किया गया।  मौके पर  महिलाओं ने भाग लिया। कृषि विभाग के अधिकारी रहे मौजूद और महिलाओं को किया जागरूक,  इस मेले में कई विभाग के भी स्टाल लगाए गए थे।  उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग,  कृषि विभाग,  लघु  सिंचाई विभाग,  गन्ना विकास विभाग, आदि विभागों ने प्रदर्शनी में भाग लिया।  यह  प्रदर्शनी कृषि विभाग सुल्तानपुर द्वारा आयोजित की गई थी। इस मौके पर उप कृषि निदेशक सुल्तानपुर,  नोडल अधिकारी धीरेंद्र वर्मा जी,  जिला उद्यान अधिकारी,  ब्लाक प्रमुख दुबेपुर,  खंड विकास अधिकारी दुबेपुर,  आदि अधिकारियों ने भाग लिया।

Related Articles