धान क्रय केन्द्र बल्दीराय का डीएम ने किया निरीक्षण

सुलतानपुर 12 नवम्बर/ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज विपणन शाखा के धान क्रय केन्द्र बल्दीराय का आकास्मिक निरीक्षण कर धान क्रय सम्बन्धी जानकारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से ली और निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हेतु तेजी लायी जाय। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से धान क्रय सम्बन्धी अभिलेखों का भी निरीक्षण कर सत्यापन किया।
जिलाधिकारी श्री गुप्ता ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि सेन्टर पर जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि विद्युत बाधित होने पर धान क्रय में व्यवधान न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति किये जाने हेतु धान क्रम में तेजी लायी जाय। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप कृषकों से धान की खरीद की जाय। यदि धान मानक के अनुरूप नहीं है, तो वीडियो बनाकर सुरक्षित रखा जाय एवं रिजेक्शन रजिस्टर कृषक का नाम, पता व मोबाइल नम्बर दर्ज करते हुए सैम्पल भी रखा जाय। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि धान क्रय में तेजी लायें और किसानों को क्रय केन्द्र पर किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, खण्ड विकास अधिकारी बल्दीराय अंजली सरोज, धान क्रय केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles