डीएम ने किया अमहट धान क्रय केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

 

सुलतानपुर जिला अधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा आज जनपद के अमहट मंडी में स्थित भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में केंद्र प्रभारी उपस्थित मिले। जिलाधिकारी द्वारा केंद्र पर उपलब्ध समस्त उपकरणों का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने कांटे के सम्बन्ध में जायजा लेते हुए केंद्र पर संचालित पंखे के संबंध में निर्देशित किया गया कि उसको ठीक से संचालित कराएं, ताकि धान क्रय जारी रह सके। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध नमी मापक यंत्र का भी अवलोकन किया गया, जो कि चलता हुआ पाया गया। डीएम ने अपने निरीक्षण के दौरान केंद्र पर उपलब्ध अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया कि गत वर्ष जितने भी किसानों का धान क्रय किया गया हो, उनसे संपर्क करके निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष धान क्रय सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी द्वारा यह भी पूछा गया की कितने लोगों के नमूने अभी तक देखे गए। उन्होंने केंद्र प्रभारी निर्देशित किया कि समस्त नमूने भी केंद्र पर रखें। रिजेक्शन होने की स्थिति में उसको एक रिजेक्शन रजिस्टर में समस्त विवरण के साथ दर्ज करके रखें। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रतिदिन किसानों से संपर्क करके उसका विवरण संपर्क विवरण पंजिका में अद्यतन रखें। इसके अतिरिक्त मंडी में स्थित मार्केटिंग के क्रय केंद्र के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आज दिनांक 19.10.2020 में हो रही खरीद का समस्त विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि किसानों को केंद्र पर यथासंभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और धान का नियमानुसार क्रय किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता कदापि न बरती जाय।
इस मौके पर डिप्टी आरएमओ विनीता मिश्रा, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सत्य प्रकाश राय, मण्डी सचिव हीरा लाल सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
—————————————————-
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Related Articles