अफगानिस्तान में फंसी कानपुर की बेटी, अपने मां से फोन पर लगाती बचाने की गुहार

कानपुर… बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही गांव की रहने वाली कमरुल निशा की बेटी हिना वर्ष 2013 में नौकरी के लिए मुंबई गई थी। वहीं पर एक  अफगानी लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया और शादी कर लिया शादी के बाद अफगानिस्तान पहुंचने पर अफगानी लड़का लड़की को बेच दिया और कहीं बाहर चला गया।  लड़की नें अपनी  मां से फोन करके भारत लौटाने की गुहार लगाई है। लड़की  द्वारा बताया जा रहा है कि काबुल से 80 किलोमीटर की दूरी पर झुरमुट नामक जगह पर बंधक बनाकर रखा गया है। बंधक बनाकर मारा पीटा जा रहा है।

लड़की की मां ने कानपुर के डीसीपी साउथ से जाकर अपनी फरियाद सुनाया और  भारत लाने की अपील की है। डीसीपी ने सारी सूचनाएं विदेश मंत्रालय  को व्हाट्सएप द्वारा डिटेल भेज दिया गया है।  विदेश मंत्रालय ने भी काबुल के रिसक्यू ऑफिस को सारा डिटेल भेज दिया है।

Related Articles