पुलिस के दबिश के दौरान पूर्व बीडीसी सदस्य की, की गई हत्या

*▶️यूपी के कानपुर में दबिश के दौरान पूर्व बीडीसी की हत्या, दारोगा गिरफ्तार*

कानपुर   …. कोतवाली  घाटमपुर…..  पुलिस दबिश के दौरान पूर्व बीडीसी सदस्य की गोली मारकर  कर  दी हत्या। । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आरोपित घाटमपुर कोतवाली के दरोगा को गिरफ्तार किया गया है। सरकारी पिस्टल फोरेंसिक टीम ने कब्जे में ले ली है।  हमराही सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। दी  गयी तहरीर के आधार पर गांव के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया  है।  डीआईजी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।
भदरस गांव पूर्व बीडीसी  पप्पू बाजपेई (45) शुक्रवार देर रात गांव के बाहर माइनर के पास मुन्नी सोनकर के खेत में एक दर्जन लोगों के साथ जुआ खेल रहा था। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था। इसी दौरान सादे कपड़े में दो लोग उसके पास पहुंचे। एक के  हाथ में पिस्टल  थी।  पुलिस-को  आते  देखकर  लोग चिल्लाते हुए जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। बताया गया  क़ि  पप्पू पिस्टल लिए युवक से भिड़ गया।
आरोप है कि इसी युवक ने पप्पू के सीने में गोली मार दी। यह घटना मौके पर मौजूद छोटका कोरी ने देखी। पप्पू गिर गया तो दोनों आरोपित युवक भाग निकले। जुआ खेलने वाले भी घर चले गए और किसी को जानकारी नहीं दी। शनिवार सुबह ग्रामीण निकले तो खेत में पप्पू का शव पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने 0.38 बोर का खोखा बरामद किया।  यह कारतूस पुलिस ही इस्तेमाल करती है। पूछताछ में छोटका ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला ने पुलिस पर गोली मारने का आरोप लगाया।  जानकारी  होने  पर डीआईजी और एसपी ग्रामीण भी आये।   लोगों  ने बताया  पुलिस   द्वारा  गाँव  में गोली  भी  चलायी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि हल्का चौकी प्रभारी दरोगा प्रेमवीर सिंह यादव और सिपाही दीपांशु शुक्रवार रात में  भदरस गांव गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि एक गोली पप्पू के सीने में लगी थी और फेफड़े को चीरती हुई पार कर गई। देर शाम पुलिस ने प्रेमवीर को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना नहीं देने पर दीपांशु को लाइन हाजिर किया। उसके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles