सामाजिक संस्थाओं द्वारा मनाया गया महिला सशक्तिकरण

श्रम विभाग के सभी अधिकारी रहे मौजूद

सुल्तानपुर……..ग्राम पंचायत रतनपु,  ब्लाक कूरेभार सुल्तानपुर… ग्राम पंचायत रतनपुर में जनहित कल्याण सेवा संस्थान व मानव हित कल्याण सेवा संस्थान द्वारा मनाया गया महिला सशक्तिकरण, जिसकी सदारत श्रम विभाग सहायक श्रम आयुक्त नासिर खान ने किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक करते हुए श्रम इंस्पेक्टर  अलंकृता पांडे ने  महिलाओ को अपने ऊपर निर्भर होने के लिए कहा। सहायक श्रम आयुक्त नासिर खान ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा, अपने पैरों पर खड़ा होना सीखो, अगर जिंदगी की गरीबी को दूर करना है तो आत्मनिर्भर बनो, तभी तुम्हारा संघर्ष सफल होगा और विभाग के बारे में बताते हुए कहा कि श्रम विभाग द्वारा सारी सुविधाएं आप गरीबों तक पहुंचाया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह उर्फ मोनू ने लोगों को श्रम विभाग के बारे में भी जानकारी दिया, संस्था के महिला अध्यक्ष ममता पांडे ने भी महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए कहा।  श्रम विभाग के आला  अधिकारी रहे मौजूद।  मानव हित कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष एमडी माथुर ने भी महिलाओं को जागरूक होने के लिए कहा जिंदगी जीना है तो संघर्ष करना सीख लो सफलता तुम्हारे कदम चूमेगी।

Related Articles