राजकीय नलकूप कोरो व ग्राम अतरसुमाकलॉ का डीएम ने किया निरीक्षण
सुलतानपुर: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कोरो ग्राम पंचायत विकास खण्ड धनपतगंज में राजकीय नलकूप संख्या-234 एस0जी0 का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नलकूप उपयोग में मिला। डिलवरी टैंक के मरम्मत हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया गया। काश्तकारों की सिंचाई हो रही है तथा जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी धनपतगंज को निर्देशित किया कि पक्की सड़क से नलकूप तक चकरोड का पुर्ननिर्माण मनरेगा अन्तर्गत कराया जाय।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने विकास खण्ड धनपतगंज के अतरसुमाकलॉ ग्राम सभा में राजकीय नलकूप संख्या-269 एस0जी0 का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने निरीक्षण में पाया कि राजकीय नलकूप में विद्युत आपूर्ति बाधित पायी गयी। जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युतापूर्ति तत्काल बहाल करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने ग्राम पंचायत अतरसुमाकलॉ में मनरेगा व राज्य वित्त से नव निर्मित आंगबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया, जिसकी गुणवत्ता आदि की जानकारी ली, जो सही पाया गया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने देहली ग्राम पंचायत में मनरेगा, राज्य वित्त एवं क्षेत्र पंचायत से बन रहे खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्राकलन के अनुसार शीघ्र निर्माण कराये जाने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया। जिलाधिकारी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया किया सभी न्याय पंचायतों में एक-एक खेल का मैदान भी बनवाया जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, खण्ड विकास अधिकारी संदीप सिंह, एडीओ पंचायत देवेन्द्र मिश्रा, जे0ई0 आर0ई0एस0 दिनेश कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।