व्यापारी संगठन ने व्यापारी वर्ग के उत्पीड़न रोकने के लिए की बैठक

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों का मनोनयन एवं सम्मान कार्यक्रम

सुलतानपुर, 15 अक्टूबर। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री आलोक कुमार आर्य ने कहा कि आज की पीढी यह समझता है हमे जो किया वही महत्वपूर्ण है किंतु उन्हे अपने पहले के लोगो के योगदान को नही भूलना चाहिए।
शहर के एक निजी होटल में दायित्व निर्धारण कार्यक्रम एवं दायित्वधारियों का सम्मान कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज के वरिष्ठ नेता राम कलप साहू ने किया।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री आलोक कुमार आर्य ने कहाकि आज की पीढी यह समझता है हमे जो किया वही महत्वपूर्ण है किंतु उन्हे अपने पहले के लोगो के योगदान को नही भूलना चाहिए। मैराथन एक व्यक्ति के विषय के बस का नही हैं। हमें उन बुजुर्गो के कार्यो को याद कर नये दायित्व को ग्रहण करना है। जब साधन नही था, विचारों में परिपक्वता भी नही थी, संघर्ष किया है तो व्यापारी संगठन खड़ा हुआ है। संघर्ष हमेशा वातावरण के अनुरूप होता है। आज ही हिस्सेदारी बदल कर तैयारी जोड़ें। तैयारी नही तो पकड़ नही होगीं। विचार, शिक्षा व संस्कार से अपने पिछड़े वजूद को वापस लाएं। संघर्ष सभी में बचपन से होती है।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष राम मनोहर लोहिया ने संगठन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और संगठन की मजबूती पर काम करने का संकल्प दोहराया। मुख्य अतिथि सुभाष कपूर ने कहाकि जिस सुल्तानपुर ने देश व प्रदेश की कभी अगुआई की। सुल्तानपुर के सात व्यक्तियों के आगे सरकार को झुकना पड़ा था। आज हर आदमी अपना अपना संगठन खड़ा कर रहा हैं। इससे हम कमजोर हो रहे हैं। अगर आप सशक्त होंगे तो शासन-प्रशासन आपकी जायज मांग को सुनेगा और माननी ही पडेगी। किराना व्यापार मंडल के सदस्य कामता प्रसाद कसौधन ने कहाकि व्यापारी को अपना भला खुद करना पड़ेगा। इसलिए हमें एक जुट होना पड़ेगा। प्रसाशन तक अपनी बात पहुंचाने वाली मजबूती टीम चाहिए। महेंद्र पाल, राम मनोहर लोहिया को मनोनयन पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल बरनवाल व विनोद लोहिया उपस्थित रहे साहू राठौर चेतना समिति के जिला अध्यक्ष श्याम बहादुर ,महामंत्री देवी प्रसाद हनुमानगंज के प्रतिष्ठित व्यवसाई व्यापारी नेता सर्वेश बरनवाल मोदनवाल समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी राजेंद्र मोदनवाल व्यापार संगठन के सक्रिय सदस्य सुनील मोदनवाल ,मुन्ना सोनी नगर महामंत्री प्रदीप बरनवाल, विनय सेन संदीप अग्रहरी ,भाजपा नेता राकेश गुप्ता, बलवीर सोनी दुर्गा प्रसाद मोदनवाल, वरिष्ठ समाजसेवी बृजेश कसौधन मनोज कसौधन राहुल गुप्ता माधव मोनू कसौधन अंकित आदि रहे ।

Related Articles