मुख्यमंत्री द्वारा चलाया जाएगा 31 अक्टूबर तक संचारी रोग अभियान
सुलतानपुर 01 अक्टूबर/मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 शासन द्वारा आज पूर्वान्ह 10 बजे वीडियो कन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2020 तक संचारी रोग अभियान का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दस्तक अभियान के रूप में चलाया जायेगा।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जे0ई0/ए0ई0एस0 (जापानी इंसेफेलाइटिस/एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) रोगों से संक्रमण के आंकड़ों की वर्ष 2016 से अब तक की समीक्षा की गयी, जिसमें पाया गया कि 2016 से अब तक बीमारी में सुधार हुआ एवं मृत्यु दर में कमी आयी है। इस रोग से मुख्य रूप से 38 जिले प्रभावित हैं, के सम्बन्ध में अवगत कराया गया तथा सम्बन्धित आवश्यक निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पन्ना लाल, डॉ0 वरूण उपस्थित रहे।
—————————————-
जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित प्रसारित।