6 माह कार्यकाल बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री से मिले ग्राम पंचायत प्रधान

मुख्यमंत्री ने दिया कार्यकाल बढ़ाने का आश्वासन

 

लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम पंचायत संगठन के प्रतिनिधि मण्डल  मुलाकात कर ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को छह माह तक बढ़ाने की मांग की। सीएम ने कहा  कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा।राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम पंचायत संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधान गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर कक्ष में मुख्यमंत्री से मिले। सीएम सेेेे मुखातिब होकर कहा कि ग्राम प्रधानों का वर्तमान कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया दिया जाए। या मध्य प्रदेश की तर्ज पर प्रशासकीय समिति गठित की जाए, जिसमें वर्तमान ग्राम प्रधान व सदस्य ही शामिल हों।

Related Articles