दलित बालिका का शव मिला, 2 दिन बाद कुएं में,
परिवार वालों ने शंका जताई, बलात्कार के बाद जान से मारने की
सुल्तानपुर……… थाना कुड़वार
बन्धुआकलाॅं निवासी दिनेश कोरी पुत्र राम प्रसाद कोरी अनुसूचित जाति की १५ वर्षीय पुत्री प्रमीला १४/९/२० घर से समय लगभग ११ बजे शौच के लिए घर से बहार निकली थी वापस नहीं लौटी तो घर वालो ने खोजा लेकिन लड़की नहीं मिली। पास पड़ोस नाते रिश्तेदारी मे खोजबीन किया कोई पता नही चला. दो दिन बाद दिनांक १६/०९ २० को गांव के ग्रामीण जानवर चराने जंगल गये थे अचानक लोगों के जानवर चरते जंगल की तरफ गये जहाँ पर कुआँ था। कुआ मे देखा तो उसमे एक लाश तैरती दिखी दी। चरवाहों को देखाकर धीरे ग्रामीण इकट्ठा होने लगे। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना चौकी इंचार्ज बन्धुॅंआकला को दी। मौके पर पुलिस पहुँच कर लाश ग्रामीण की मदद से बहार निकाला। पह चान करने के लिए परिवार वालों को बुलाया गया। लाश की पहचान प्रमीला पुत्री दिनेश कोरी के रुप मे की गयी। पुलिस लास को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों का आरोप है कि गांव के अन्य समुदाय के लड़के जो उनके घर पर फोन करके धमकी दे रहे थे कि हम जो चाहेगे वही करगे, लड़की को जान से मारने की भी धमकी देते थे। इससे परिवार वालों को शक है कि मेरी पुत्री का अपहरण करके सामुहिक बलत्कार किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गयी। साक्ष्य छिपाने के लिए उसका शव गांव के कुॅंऐ मे फेक दिया गया.। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर द्वारा जांच करके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने का आदेश दिया गया।
R, इंडिया News