सुल्तानपुर के कोरोना काल 14दिन के अनलॉकड होने के बाद स्थिति

*जनपद में कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव/रोकथाम की एडीएम (वि०/रा०) ने दी जानकारी।*

सुल्तानपुर 21 अगस्त / अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में नोवेल कोरोना वायरस(कोविड–19) के संक्रमण से बचाव/रोकथाम हेतु पूरा देश अनलॉकडाउन है। जनपद सुलतानपुर मे मेडिकल क्वारंटाइन मे रखे गये *2182* व्यक्तियो मे से *2180* व्यक्तियो को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया, तथा *02* व्यक्ति शेष है | जनपद में *127178* व्यक्तियो को होम क्वारंटाइन मे रखा गया है, जिसमे में *127178* व्यक्तियो की अवधि पूर्ण हो गयी है |
शासन की मंशानुसार जनपद मे अनलाकडाउन-03 का पालन कराया जा रहा है। जनपद मे कोरोना पाजिटिव *03* क्षेत्र को हाट स्पाट तथा *158* पाजिटिव क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गय है। नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में 5 सर्विलान्स टीम लगाकर डोर-टू-डोर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही साथ समस्त नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई सेनेटाइजेशन का कार्यक्रम चल रहा है। महामारी अधिनियम के अन्तर्गत अब तक इस अधिनियम के अन्तर्गत कुल *619* एफ0आई0आर0 तथा *1577* व्यक्तियो की गिरफ्तारी की गयी है।
जनपद सुलतानपुर मे कोरोना वायरस की जॉच हेतु अबतक *कुल 25495* नमूना लिया गया जिसमे से *23965* नमूना की जाँच प्राप्त हुयी। *1530* नमूनो की जॉच रिपोर्ट आना शेष है। जनपद सुलतानपुर मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या *1714* है, जिसमे से *1225* मरीज ठीक हो गये तथा *29* व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। अवशेष *460* मरीज का इलाज चल रहा है।
————————————————————

Related Articles