जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ का किया लोकार्पण
सुल्तानपुर-बल्दीराय तहसील क्षेत्र के मेघमऊ प्राथमिक विद्यालय (प्रथम) में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ का जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने लोकार्पण किया।ऊषा सिंह ने कहा कि धरोहरों को संभाल कर रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ के विषय में प्रकाश डाला।इस मौके पर शीतला बक्स सिंह ,मुकेश सिंह, राम खेलावन ,समर बहादुर सिंह ,शिव बहादुर ,कृपाल सिंह, प्रधान बैजनाथ उर्फ करिया यादव, रोहित कुमार,आशा राम यादव,अरविंद सिंह बबलू ,बाबा योग राज ,श्याम प्रीति सहित कई लोग मौजूद रहे।