ग्वालियर और उसके आसपास के जिलों में था कुख्यात गैंगेस्टर विकास दुबे का का मूवमेंट….

‘मैं, विकास दुबे हूं कानपुर वाला’  उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद गैंगस्टर विकास दुबे ने कुछ इस तरह शोर मचाकर खुद को वहां होने की घोषणा की। कुख्यात गैंगेस्टर के उज्जैन पहुंचने से इस बात की पुष्टि हो जाती है कि ग्वालियर और उसके आसपास के जिलों में उसका मूवमेंट था।

दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया ने अपने खबर में इसकी जानकारी दी थी कि वह लगातार यहां सक्रिय था और इस बात की आशंका थी कि वह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, अशोक नगर गुना के रास्ते उज्जैन पहुंच सकता है। यह यहां की पुलिस के लिए बड़ी चूक है। इससे ग्वालियर-चंबल पुलिस के दावों और इंटेलीजेंस की सतर्कता की पोल खुल गई है। साथ ही कई सवाल खड़े रहे हैं, जिनका जवाब फिलहाल पुलिस के पास नहीं है।

 

frgvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvvv

Related Articles